1 min read

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी  के स्थापना दिवस पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पार्टी के योगदान को याद करते हुए इसे भारत को विश्व पटल पर समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए समर्पित एक राष्ट्रवादी दल बताया। उन्होंने बताया कि भाजपा का औपचारिक गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुआ था, जहाँ अटल बिहारी वाजपेयी इसके प्रथम अध्यक्ष चुने गए। इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी।

उन्होंने कहा कि देश के विभाजन और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रवादी विचारधारा वाले दल की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके चलते जनसंघ का जन्म हुआ। बाद में यही भाजपा के रूप में विकसित हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्थापना के साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मुखरता दिखाते हुए भारतीय लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने न केवल राजनीति को नए आयाम दिए, बल्कि सुशासन और विकास के मॉडल भी प्रस्तुत किए।स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ साझा कीं और भविष्य में देशहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share the news