1 min read

हाथरस। अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए आगरा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पर साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

सभा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि उड़ान से पूर्व विमान की चैकिंग में कहीं न कहीं कोई कमी रह गई होगी तभी इतनी बड़ी घटना घटित हुई। इसकी गहराई से जांच बहुत आवश्यक है।

आशु कवि अनिल बौहरे ने कहा कि इस दर्दनाक घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को दण्डित करना आवश्यक है। इस घटना से एयर इंडिया की साख पर बट्टा लगेगा। शोक सभा में मृतक आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में अविनाश पचौरी, वीना गुप्ता, गिर्राज सिंह गहलोत, हरीशंकर वर्मा, कपिल नरूला, कृष्ण गुप्ता, आमना बेगम, पन्नालाल, संतोष उपाध्याय, ठाकुर आकाश सिंह, विष्णु कुमार आदि उपस्थित थे।

Share the news