1 min read

हाथरस। आर्य समाज मुरसान द्वार पर रविवार को सीनियर सिटीजन, वृद्धजन एवं विधवा-विधुर बंधुओं का साप्ताहिक सामूहिक विचार समागम एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य दिनेश अग्निहोत्री के सानिध्य में वैदिक हवन, भजन, प्रवचन और उपदेश के साथ हुआ।

राजकुमार गुप्ता आर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन राजीव आर्य ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम राठी तथा विशिष्ट अतिथि सुरेश अग्रवाल और अनिल अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सामाजिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।

आचार्य दिनेश अग्निहोत्री ने प्रत्येक रविवार को अधिक से अधिक वृद्धजन, विधवा एवं विधुर बंधुओं से समागम में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज का संगठित होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में दिनेश कुलश्रेष्ठ, बनवारी लाल गोस्वामी, मंजू आर्य, रवि कुलश्रेष्ठ, आयुष आर्य, भीकचंद वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, गोपाल अग्निहोत्री, वीरपाल कर्णावत, संजीव अग्रवाल, बॉबी लाला, मनोज आर्य, तुलाराम सुमन, संजीव सिन्हा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अंत में समाजसेवी कृष्ण अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share the news