हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने फार्म हाउस से इन्वर्टर व बैट्री चोरी करने की घटना के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी जसवंत पुत्र नेकसेराम निवासी ग्राम कैलोरा ने 22 जुलाई को पुलिस को सूचना दी थी कि 21 जुलाई को आरोपियों ने उनके घर से इन्वर्टर व बैट्री चोरी कर ली। वादी की तहरीर पर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने 23 जुलाई को ग्राम कैलोरा से अभियुक्त रोनक पुत्र शिवकुमार एवं बादल पुत्र रामपाल को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक इन्वर्टर माइक्रोटेक कंपनी व एक बैट्री लिव फास्ट कंपनी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
