हाथरस। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस के सचिव गौरव सिंह का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। अब उनकी नई नियुक्ति कृषि उत्पादन मंडी समिति लेड़ियारी, प्रयागराज में सचिव पद पर की गई है। विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि वह बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए और बिना कोई अवकाश या ज्वाइनिंग टाइम लिए तुरंत नए स्थान पर कार्यभार संभालें।

गौरव सिंह वर्तमान में हाथरस मुख्य मंडी के साथ-साथ उपमंडी समिति सासनी का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे थे। ऐसे में उनके एक साथ जाने से दोनों मंडी समितियां सचिव विहीन हो गई हैं। विभाग ने अब तक न तो नए सचिव की नियुक्ति की है और न ही किसी अधिकारी को यह प्रभार सौंपा है।

स्थानीय किसानों और व्यापारियों में मंडियों के प्रशासनिक कार्यों को लेकर मायूसी है। कारोबारियों का कहना है कि बिना सचिव के मंडी में नीलामी, भुगतान और अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी। विभाग से जल्द सभी मंडियों के प्रभारी सचिव नियुक्त करने की मांग उठने लगी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *