1 min read

हाथरस। पूर्व मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय की 69वीं जयंती उनके परिजनों द्वारा जनसेवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर लेबर कॉलोनी पार्क में विशाल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां हजारों असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं कंबल वितरित किए गए। सेवा कार्यक्रम का आयोजन स्व. रामवीर उपाध्याय की धर्मपत्नी सीमा रामवीर उपाध्याय, छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय, पुत्र चिराग उपाध्याय एवं पुत्रवधू अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक निधि सारस्वत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे, जिन्हें सम्मानपूर्वक सेवा प्रदान की गई।स्व. रामवीर उपाध्याय अपने राजनीतिक जीवन में गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों की आवाज बने रहे। मंत्री रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और आधारभूत सुविधाओं के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में रही, जो हर समय जनता के सुख-दुख में सहभागी रहता था।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. रामवीर उपाध्याय का जीवन सेवा, संघर्ष और सामाजिक समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। उनकी जयंती को जनसेवा दिवस के रूप में मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share the news