हाथरस। जनपद के दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने लखनऊ में दिव्यांग कल्याण मंत्री एवं बोर्ड के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप से शिष्टाचार भेंट कर प्रमुख मांगें रखीं। इस दौरान उन्होंने जनपद में दिव्यांग कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों से मंत्री को अवगत कराया।

प्रदेश राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने मंत्री नरेंद्र कश्यप से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री को पटका उड़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनपद हाथरस में संचालित दिव्यांग कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सागर शर्मा ने मंत्री को बताया कि विगत दिनों जनपद हाथरस में दिव्यांगों को सहायक उपकरण (जैसे व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, कान की मशीन आदि) वितरित किए गए थे, लेकिन कई पात्र दिव्यांगों को ये उपकरण नहीं मिल पाए हैं।

उन्होंने इस मामले में तत्काल जांच और योग्य लाभार्थियों तक उपकरण पहुंचाने की मांग की। उन्होंने जनपद में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष विद्यालय (दिव्यांग स्कूल) खोलने की भी मांग रखी। उनका कहना था कि दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षा और सुविधाओं की आवश्यकता होती है, जिसके लिए एक अलग स्कूल अत्यंत आवश्यक है।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *