1 min read

हाथरस। मुरसान क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डेंगरा में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत विद्यालय की सहायक अध्यापिका रीमा भारती का स्थानांतरण जनपद बलिया में होने पर विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ ने स्थानांतरित सहायक अध्यापिका को माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट किए। विदाई समारोह में रीमा भारती ने विद्यालय के स्टाफ के सहयोग को सराहते हुए अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनेश कुमार, सुनीता कुमारी, अजीज खां, छतरपाल सिंह, मुन्नी देवी, चंद्रावती देवी, बच्चन देवी आदि उपस्थित थे।

Share the news