1 min read

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर के सरस्वती महाविद्यालय में 1 जून से विशेष योग सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। 5 जून तक चलने वाले इस विशेष योग सप्ताह में प्रतिदिन सुबह साढ़े 7 बजे से सबह साढ़े 8 बजे तक महाविद्यालय परिसर में योगाभ्यास कराया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मृदुल दीक्षित ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योग शिक्षक सुमित ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विविध योगासनों का अभ्यास करवाया एवं उनके लाभ विस्तार से बताए।

प्राचार्य डॉ मृदुल दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और आज के समय में इसका महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस योग सप्ताह में प्रतिदिन सक्रिय भागीदारी करने और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ देवप्रकाश यादव, डॉ आनंद उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे।

Share the news