1 min read

हाथरस। नवल नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यालय में संस्कार भारती की साधारण सभा संपन्न हुई। डॉ. सुनीता उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में आशुकवि अनिल बौहरे एवं संस्कार भारती के प्रांत प्रतिनिधि कुंवरपाल भंवर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ  सरस्वती वंदना से किया गया। इस मौके पर एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

ग़ाफ़िल स्वामी- 

“भुलाकर दर्द सहें हम, जलाएं ज्ञान के दीप हम”

श्याम पदू- 

“चलो चलें हर कदम वतन के लिए, पूरी धरा पर अमन के लिए”

जीवन लाल शर्मा- 

“कबीरा जब हम पैदा हुए जग हंसा हम रोए, ऐसी करनी कर चलो हम हंसे जग रोए”

चेतन उपाध्याय-

“कारवां भी गया लोग सारे गए, पीछे जो रह गए वो मारे गए”

श्यामबाबू चिंतन-

“मां का अनंत वैभव देता दिखाई है, मति अनुसार सबने उपमा बताई है”

आशुकवि अनिल बौहरे-

“काश मैं प्राणवान इंसान की जगह पत्थर की मूर्ति होता, तो पूजा जाता”

कुंवरपाल भंवर- 

“आने वाली पीढ़ी हमको माफ़ नहीं कर पाएगी जल ही नहीं रहेगा तो फिर जीवन कहां बताएगी”

नारायण प्रकाश तिवारी-

“कल कल ये पानी ऋतु है सुहानी, माझी तू नैया डाल रे, ले चल हमें पार रे”

इस अवसर पर साधारण सभा में प्रांतीय प्रतिनिधि कुंवरपाल शर्मा भंवर की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला कार्यकारिणी में चेतन उपाध्याय को जिलाध्यक्ष, एआर शर्मा को महामंत्री, श्यामबाबू चिंतन को कोषाध्यक्ष, मधु शर्मा को संगठन मंत्री एवं पूरन सागर को प्रवक्ता सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इस मौके पर एआर शर्मा, जयवीर सिंह चौधरी, मुकेश शर्मा, छीतरमल शर्मा, दीपक शर्मा, नवनीत पदू आदि उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे।

Share the news