हाथरस। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत 21 प्रकार की दिव्यांगताओं (मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रोगग्रस्त को छोड़कर) के पुनर्वासन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं से अनुदान प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।योजनांतर्गत अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, डे केयर/प्री-प्राइमरी, प्राथमिक से हाईस्कूल स्तर तक विशेष विद्यालय संचालन, कौशल विकास (2 से 4 ट्रेड) तथा पाठ्य सामग्री व पुस्तकालय संचालन शामिल हैं। पात्र संस्थाएं, जो संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखती हों और अधिनियम 1995 या 2016 के अंतर्गत पंजीकृत हों, वे विभाग की वेबसाइट से आवेदन प्रारूप प्राप्त कर 15 दिनों के भीतर विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-104 में आवेदन जमा कर सकती हैं।
