1 min read

हाथरस। विद्युत वितरण उपखण्ड द्वितीय दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम सासनी से संचालित गांव बिलखौरा में 28 जून को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह  जानकारी देते हुए उपखण्ड अधिकारी आशीष रत्न ने बताया है कि 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र, बिलखौरा पर बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत आइसोलेटर बदलने का कार्य किया जायेगा। इसलिये 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र, बिलखोरा से निर्गत समस्त 11 के0वी0 पोषक 28 जून को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक बंद रहेंगे। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि इस बीच में विद्युत सम्बन्धी कोई कार्य स्वयं न करें क्योंकि परीक्षण हेतु विद्युत कभी भी आ जा सकती है।

Share the news