1 min read

हाथरस। नगर के एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 260 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किये गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी रही।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना प्रदेश की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के छात्र  छात्राओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना में उच्च  शिक्षा में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को टेबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किए  जाते हैं। जिससे वे ऑनलाइन शिक्षा, शोध व अन्य शैक्षिक संसाधनों को लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से उनके ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में सहायता प्रदान करना है। साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के अवसरों से जोड़कर उनकी शैक्षिक  गुणवत्ता में सुधार करना है।

इससे पूर्व संस्थान के प्राचार्य मुकेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी का स्वागत किया। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता ईश्वर दयाल, नीलू सिंह, भूपेंद्र कुमार, सतीश चंद्र शर्मा, विपिन कुमार मौर्य, नरेश चंद्र आदि उपस्थित थे।

Share the news