हाथरस। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ई-रिक्शा अब पूरी तरह पहचान में आएंगे। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने बड़ी पहल की है।

चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शहर में चलने वाले सभी ई-रिक्शाओं का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। अब हर ई-रिक्शा पर चालक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर और रूट नंबर लिखवाया जाएगा।

यातायात पुलिस का कहना है कि इससे अगर किसी यात्री का बैग या सामान रिक्शा में छूट जाता है, तो वाहन की तुरंत पहचान कर उसे ढूंढ़ा जा सकेगा।

यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है। सोमवार को तालाब चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर करीब 50 ई-रिक्शाओं पर सभी जरूरी विवरण अंकित कराए गए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से न सिर्फ जाम की समस्या कम होगी, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों में काफी खलबली मची रही। हालांकि, चालकों ने इस पहल को यात्रियों की सुरक्षा के लिए अच्छा बताया।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *