1 min read

हाथरस। सादाबाद नगर के मुरसान रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह उर्फ़ गुड्डू चौधरी, क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी एवं आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील गौतम ने प्रधानमन्त्री जन औषधि केंद्र का संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया।

इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

लोगों को सम्बोधित करते हुए आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलने से यहाँ आने वाले मरीजों को सस्ते रेट पर हर मर्ज की दवा उपलब्ध हो सकेगी। क्षेत्र के  लोगों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। क्षेत्र के लोगों को दवाइयों के लिए हाथरस, आगरा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक ओमप्रकाश बघेल, सुधीर राणा, कुलदीप राणा, सतीश प्रधान आदि उपस्थित थे।

Share the news