1 min read

हाथरस। नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वार्ड संख्या 8 में देव मेडीकल से संघ कार्यालय तक निर्मित कराए जा रहे सीसी रोड का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा।

उन्होंने मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य ससमय पूरे किए जाएं।

इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर वार्ड संख्या 8 के सभासद प्रतिनिधि पवन दिवाकर, सभासद सुंदरम शर्मा, सभासद दिनेश उपाध्याय, सभासद शाहरुख खान, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम, कृष्णा चौधरी, जलकल विभाग के जेई हर्षवर्धन उपस्थित थे।

Share the news