अमित राज शर्मा 
हाथरस। नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय पर संत गाडगे की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व सभासदों ने संत गाडगे के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि संत गाडगे 19वीं सदी के एक महान समाज सुधारक और संत थे। उन्होंने समाज की  भलाई के लिए कई कार्य किए थे। संत गाडगे का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के गाडगे गांव में हुआ था। गाडगे जी का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली हुई अंधविश्वास, असमानता और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाना था। इस अवसर पर उपस्थित सभासदों व भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना।

कार्यक्रम में अशोक गोला, रामजी लाल वर्मा, पवन दिवाकर, अभिषेक राज, काव्य वार्ष्णेय, दिनेश कुमार नन्ने, राकेश चौधरी, हिमांशु कौशिक आदि सभासद व सभासद पति धीरज जैन आदि उपस्थित थे।