हाथरस। श्री राम सेवा संकल्प संगठन के तत्वावधान में बढ़रिया नवमी के अवसर पर नयावांस रोड सीयलखेड़ा स्थित जैन बगीची में कुशवाहा समाज के नवयुवक-नवयुवतियों का विशाल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा एवं प्रेम रघु मेडिकल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ पीपी सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया।
दीप प्रज्वलन पूर्व अध्यक्ष गोकुलचंद कुशवाहा, प्रधान महौ ऋषि कुमार शेखावत, रामस्वरूप कुशवाहा, भीष्मपाल सिंह कुशवाहा एवं ताराचन्द कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा रहे, जबकि अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी चन्दन सिंह कुशवाहा ने की।
मंचासीन अतिथियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरबहादुर कुशवाहा, वेदप्रकाश उर्फ टीनू भैया, एस कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, योगेश प्रधान, भगवान सिंह शेखावत, ज्ञानेन्द्र सिंह कुशवाहा, दिगम्बर सिंह, संजय सिंह, डॉ दयाशंकर कुशवाहा, डॉ साहब सिंह कुशवाहा, मिलन कुशवाहा, धर्मपाल सिंह कुशवाहा एवं आशुतोष कुशवाहा शामिल रहे।
सामूहिक विवाह में सभी रस्में विधिवत निभाई गईं। बैंड-बाजे के साथ बारात चढ़ी, जिसमें 11 दूल्हे घोड़ों पर सवार थे। बारात के द्वार पर बारौठी की रस्म अदा की गई, इसके बाद मंच पर जयमाला एवं सात फेरों की रस्में संपन्न हुईं। भोजन की व्यवस्था के साथ दुल्हनों को आवश्यक दान-दहेज देकर विदा किया गया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा एडवोकेट, महामंत्री सत्यप्रकाश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री शेखर कुशवाहा ने किया। अंत में संयोजक उमेश कुमार कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू, जगदीश कुशवाहा, भूदेव सिंह, भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा, वीरेन्द्र सिंह वीरू, सोनू कुशवाहा, डॉ वीके सिंह, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, आनंद कुशवाहा सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

