1 min read

हाथरस। जिले भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति फेज 4 के तहत सिकंदराराऊ के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों, महिलाओं एवं लोगों को ऑपरेशन जागृति के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में लोगों को सुरक्षा सम्बन्धी उपाय, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, संचालित कल्याणकारी योजनाएं व साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से इस अभियान का लोगों में प्रचार प्रसार करने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं अल्फिया जहां व वैष्णवी वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक महिला शिकायत प्रकोष्ठ, यूनिसेफ के पदाधिकारी, विद्यालय के प्रबंधक किशनवीर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ रंजना कुमार आदि उपस्थित थे।

Share the news