1 min read

हाथरस। ब्लॉक मुरसान के ग्राम डेंगरा स्थित प्राथमिक विद्यालय व आगनबाड़ी केंद्र पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीनेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की लम्बाई और वजन की माप की। इसके साथ ही बच्चों के आँख, नाक, गला, कान आदि की बीमारियों की जांच की। आवश्यकतानुसार बच्चों को दवा भी दी गई। इस मौके पर डॉ सौरभ उपाध्याय ने बच्चों को गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में सुझाव दिए।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीनेश कुमार, पिंकी शर्मा, सौरवेंद्र, फरहीन, रीमा भारती, सुनीता कुमारी, आगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवानश्री, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।

Share the news