1 min read

हाथरस। सिकंदराराऊ नगर स्थित नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अपनी इस मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सिकंदराराऊ नगर पालिका के अध्यक्ष से भी मुलाक़ात की।

उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क में जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के नीचे लगा हुआ स्तम्भ बहुत जर्जर हो चुका है। प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए कोई साधन नहीं है क्यूंकि प्रतिमा का स्तम्भ बहुत ऊंचा है। प्रतिमा के ऊपर कोई टिन शेड भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू देश के ऐसे नेता थे जिन्हें पूरा विश्व नमन करता था। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 14 नवंबर पंडित नेहरू की जयंती तक नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण नहीं हुआ तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

सिकंदराराऊ नगर पालिकाध्यक्ष ने कांग्रेसियों को जल्द ही नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नावेद खान, निखिलवर्ती पाठक, पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, राशिद कुरैशी, आतिफ कुरैशी, पवन पंडित, विष्णु कुमार, माशाल्लाह, बाबू लाल, आमिर कुरैशी आदि उपस्थित थे।

Share the news