1 min read

हाथरस। भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन एक ऐसा संगठन है जो मजलूम और पीड़ितों की मदद में हमेशा तैयार रहता है चाहे वह कानूनी कार्रवाई से परेशान हो अथवा समाज द्वारा सताया जा रहा हो। हर पीडित व्यक्ति को न्याय दिलाना ही भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के प्रत्येक सिपाही की जिम्मेदारी और कर्तव्य है। यह बात सासनी के जामुनवाला मोहल्ला स्थित डॉ कासिम अली के आवास पर आयोजित एक बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने कही।

बैठक में संगठन की  कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन के दौरान संजय शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, योगेश चंद्र त्रिवेदी को जिला उपाध्यक्ष, रामचरण सिंह बघेल को तहसील उपाध्यक्ष सासनी, डॉ कासिम अली को तहसील सचिव, अजय कुमार को तहसील महामंत्री व्यंगकार कवि वीरेंद्र जैन नारद को तहसील मीडिया प्रभारी, अनिल कुमार व रामनिवास उपाध्याय को सदस्य चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share the news