1 min read

हाथरस। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने एक पारिवारिक विवाद का काउंसलिंग के माध्यम से समाधान कराया।

थाना सादाबाद क्षेत्र के बीजलपुर निवासी लक्ष्मी देवी ने 23 जुलाई को अपने पति योगेश कुमार और ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत पर दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई गई।

बातचीत के दौरान पति एवं ससुराल पक्ष ने भविष्य में मारपीट, गाली-गलौज या अभद्र व्यवहार न करने का आश्वासन दिया।

काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने पर राजी हो गए और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की इच्छा जताई।

Share the news