हाथरस। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा श्री कृष्णा ट्रेवल्स, निकट आनंद टॉकीज पर भव्य शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर महोत्सव की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अमित भौतिका (ब्रज प्रदेश संयोजक) तथा श्री रामकुमार गौड़ (बंटी भैय्या) (नगर मंत्री, भाजपा) ने संयुक्त रूप से किया। दोनों ने कहा कि पर्वों पर इस प्रकार के सेवा कार्य समाजिक सौहार्द को बढ़ाते हैं।

इस मौके पर दिलीप अग्रवाल, अरुण गोयल, भोलू भाई, पीयूष शर्मा, लक्ष्य गॉड, राकेश कुमार, बबलू गुरु समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष पंडित सुरेंद नाथ चतुर्वेदी का विशेष योगदान रहा।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *