हाथरस। महिला थाना हाथरस में एक दंपती के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का पुलिस ने काउंसलिंग कराकर आपसी सहमति से निस्तारण करा दिया। मामला थाना मुरसान क्षेत्र के नगला अनी गांव से संबंधित था, जिसमें पीड़िता ने पति और ससुरालीजनों पर मारपीट व अभद्र भाषा का आरोप लगाया था।
जानकारी के अनुसार नगला अनी, थाना मुरसान निवासी गायत्री पत्नी रविन्द्र सिंह ने 28 जनवरी 2026 को महिला थाना हाथरस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसका पति रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम विदेशी, थाना गांधी पार्क, अलीगढ़ तथा ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी रितु तोमर के निर्देशन में दोनों पक्षों को थाना बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की बात शांतिपूर्वक सुनी गई और आपसी समझाइश दी गई।
काउंसलिंग के बाद पति व ससुरालीजनों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट या अभद्र व्यवहार न करने का आश्वासन दिया, जिस पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। आपसी समझौते के चलते किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं की गई और महिला थाना पुलिस ने प्रकरण का निस्तारण कर दिया।
1 min read
