1 min read

हाथरस। समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के चेहरे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का चेहरा लगाकर बाबा साहब का अपमान करने के विरोध में नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ओढ़पुरा स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। इससे न केवल बाबा साहब के करोड़ों अनुयायियों की भावनाएं  आहत हुई हैं बल्कि सपा का यह कृत्य राष्ट्र के संविधान निर्माता के प्रति घोर अपमान को भी दर्शाता है। उन्होंने इस कृत्य के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव से माफ़ी मांगने की मांग की। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता दिवाकर के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Share the news