हाथरस। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम बुर्ज वाला कुआं स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया।
कार्यक्रम में आचार्य उपेंद्र चतुर्वेदी द्वारा हवन यज्ञ किया गया। आरती के पश्चात प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर व्यापारी नेता योगेंद्र शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय व पत्रकार यतेंद्र शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ शिव शंकर गौड़, संजय शर्मा, ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा बंटी भैया, भाजपा नेता सुमित शर्मा, समाजसेवी डॉ विकास शर्मा, राजेंद्र प्रकाश शर्मा, प्रतीक शर्मा, प्रवीन शर्मा, गिरीश शर्मा, सचिन शर्मा, तन्मय शर्मा, करन शर्मा, मयंक शर्मा, दाऊ शर्मा, गोविन्द शर्मा, साहित्यकार विद्यासागर विकल, गोपाल चतुर्वेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय, प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली गिरीश चंद्र गौतम, अपराध निरीक्षक मणिकांत शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस जंक्शन सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सासनी शिव कुमार शर्मा, डॉ गिरीश गौड़ आदि उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे।