1 min read

हाथरस। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी तोकीर आलम ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संगठन समीक्षा बैठक ली। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

तोकीर आलम ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाना होगा। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभाएगा। हम सबको एकजुट होकर संगठन विस्तार और जनसंघर्ष दोनों को गति देनी है।

जिलाध्यक्ष पं विवेक उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना होगा। हाथरस में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी।

शहराध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि शहर कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अंधीवाल, जिला महासचिव कपिल सिंह, श्रीकृष्ण, नवीन उपाध्याय, हसीन खान, अब्बास हुसैन, अखलाक खान, नवेद, जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन, कर्पेंद्र चोहान, किशन गौतम, जिला महासचिव देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संतुन सेंगर, शहर उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार, वेदप्रकाश कर्दम, धर्मेन्द्र गाँधी, महासचिव जुनैद खान, सचिव राजकुमार, नाजिश खान, रोहन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राशिद अहमद, शहर अध्यक्ष सारिक वारसी, जिला सचिव हिमांशु सेंगर, छोटू उपाध्याय सहित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share the news