1 min read

हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक स्कूली वाहन का निरीक्षण किया और बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने वाहन के अंदर बैठे बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी और बताया कि यात्रा के दौरान हमेशा निर्धारित सीट पर बैठें तथा चलती बस में इधर-उधर न घूमें, क्योंकि थोड़ी-सी सावधानी किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा सकती है।

उन्होंने बच्चों को वाहन में चढ़ते-उतरते समय सावधानी बरतने और चालक के निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी। वहीं, बस चालक एवं परिचालक को निर्देशित किया गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और वाहन का संचालन निर्धारित गति सीमा तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किया जाए। डीएम ने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

Share the news