हाथरस। विकास भवन कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 5 से 17 वर्ष के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने तथा स्टेट पंजिका को सक्रिय करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट समय रहते अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में यूआईडीएआई के सहायक मैनेजर संदेश श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद ने इस मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त किया है, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा सितंबर 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है, जो प्रशासन और आमजन की जागरूकता का सकारात्मक परिणाम है। इसके अलावा, जनपद में एक नया आधुनिक आधार सेवा केंद्र भी शुरू किया गया है, जो 5/5 आवास विकास कॉलोनी, केडीआर कॉम्प्लेक्स, एमजी पॉलिटेक्निक गेट नंबर 1 के सामने, आगरा रोड, हाथरस में स्थित है, जहां नागरिकों को अपग्रेडेड सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
