1 min read
मृतक का फाइल फोटो

हाथरस। सासनी क्षेत्र के गांव हाशिमपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने करीब पचास वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड दिनेश कुमार शर्मा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक गांव के एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे और अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।

परिजनों के अनुसार, मृतक के परिवार की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बुधवार रात दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर के बाहर बना चबूतरा तोड़ दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। जब दिनेश कुमार ड्यूटी से लौटे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बीच-बचाव करने आए कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अलीगढ़ के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share the news