हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और प्रत्येक मामले के विधिक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कप्तान ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
