हाथरस। शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्याम स्वरूप चतुर्वेदी की सातवीं पुण्यतिथि पर सिकंदराराऊ में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन विनय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर परिजनों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि स्वर्गीय श्याम स्वरूप चतुर्वेदी एक सच्चे समाजसेवी थे, जिन्होंने जीवनपर्यंत समाजहित में अनेक कार्य किए। उनका योगदान केवल समाजसेवा तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाकर उन्होंने शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए।
इस अवसर पर रमेश चतुर्वेदी, प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, उत्कर्षवर्ती पाठक, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, युवराज चतुर्वेदी, अनिल उपाध्याय, लोकेंद्र शर्मा, आरके सिंह जादौन, संजीव गौतम, बृजेश यादव, महेश यादव, सर्वेश यादव, सुनील यादव और राय सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
