हाथरस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला सूचना कार्यालय के तत्वावधान में एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियां, उप्र की पहचान बन चुकी वृहद इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं, आध्यात्मिक केंद्रों का विकास एवं पर्यटन संवर्धन, आतंरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल एवं विकसित उप्र 2047 आदि थीमों पर इस प्रदर्शनी को आयोजित किया गया था।  प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

आकर्षक चित्रों, सूचनात्मक पैनलों एवं संक्षिप्त प्रस्तुतियों के माध्यम से थीम के विषयों को जीवंत रूप दिया गया।  विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, आधुनिक हवाई अड्डे, औद्योगिक गलियारे, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास, निवेश एवं रोजगार सृजन आदि क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी इस प्रदर्शनी में खास तौर पर दिखाया गया है।

प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनाना है। प्रदर्शनी के प्रति आमजन में विशेष उत्साह एवं रुचि देखने को मिली।

कलेक्ट्रेट आने वाले नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *