1 min read

हाथरस। जनपद में नवनियुक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रणवीर सिंह से यूटा ( शिक्षक संघ) की जिला टीम ने शिष्टाचार भेंट की। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में पहुंची यूटा टीम ने नवागत बीएसए का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान यूटा टीम ने बीएसए से शिक्षकों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि यूटा परिवार हमेशा से शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी प्रयासरत रहेगा। हमारा उद्देश्य शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करना और शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाना है।

नवागत बीएसए रणवीर सिंह ने यूटा टीम के प्रयासों की सराहना की और शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

शिष्टाचार मुलाकात में यूटा जिला टीम के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। बैठक में शैक्षिक वातावरण सुधार, शिक्षकों की तैनाती, तबादले एवं अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यूटा पदाधिकारियों ने बीएसए को भरोसा दिलाया कि वे प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

Share the news