हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद हाथरस एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल में मोहल्ला समिति की महिलाओं के साथ जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने की।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को डस्टबिन वितरित किए तथा सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों पावन अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमपाल बाबू (संयुक्त क्षेत्र के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख) रहे। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर दीप्ति अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, एडीएचआर की जिला अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, कोमल महेश्वरी, लीलावती पुंडीर, पूजा वार्ष्णेय, संतोष जोशी, पूजा शर्मा, पूर्व सभासद बाला शर्मा, दुर्गा वाहिनी की जिला सह-संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राखी यादव, राजस्व निरीक्षक पिंकी चौहान, कनिष्ठ लिपिक आईना पौलुस, मांग लिपिक रचना पाठक एवं मीनू कुशवाह, लेखाकार संजय अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुशाहिद हुसैन, नजूल निरीक्षक यशुराज शर्मा तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अविनाश सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
