हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को ‘अपना घर आश्रम’ के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर सहित आश्रम के सचिव चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। वृक्षों के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है।

चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज यदि हम वृक्ष लगाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दे सकेंगे।

इस अवसर पर ‘अपना घर आश्रम’ के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष आरके राजू, पंडित मुकेश शर्मा, धनीराम ठाकुर, ध्रुव सिंह, अभय चाहर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *