हाथरस। गर्मी की चिलचिलाती धूप में जहां खून की कमी मरीजों के लिए संकट बन जाती है, वहीं वीवीएस राष्ट्रीय संगठन ने सासनी के श्री रामलीला मैदान में विशाल रक्तदान शिविर लगाकर मिसाल पेश की। रविवार को आयोजित इस शिविर में 80 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जिंदगियां बचाने का संकल्प लिया। शिविर का शुभारंभ राज्य समन्वयक पंकज धीरज, जिला कार्यवाहक संगठन मंत्री दीपेश वार्ष्णेय, जिला संयुक्त सचिव नरेश वार्ष्णेय, समाजसेवी निर्देश चंद्र  वार्ष्णेय  व डॉ. अमित कुशवाह (न्यू बापू ब्लड बैंक) ने दीप जलाकर किया।

न्यू बापू ब्लड बैंक अलीगढ़ के तकनीकी सहयोग से डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित रक्तदान कराया गया। कार्यक्रम संयोजक दीपेश वार्ष्णेय ने कहा, ‘गर्मी में ब्लड बैंक खाली हो जाते हैं, जिससे थैलेसीमिया, कैंसर और दुर्घटना पीड़ितों की जान पर बन आती है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।’ वहीं नगर संगठन मंत्री श्रेयांस वार्ष्णेय व हर्षित  वार्ष्णेय  ने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है और हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

शिविर में आने वाले सभी रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन, बीपी व ब्लड ग्रुप नि:शुल्क जांचा गया। हर रक्तदाता को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर जलपान कराया गया। इस मौके पर जिला प्रचार मंत्री वकील वार्ष्णेय, जिला जन जागरण प्रमुख ममतेश  वार्ष्णेय , महिला प्रभारी रमा  वार्ष्णेय, जागेश  वार्ष्णेय, हिमांशु  वार्ष्णेय, संतोष  वार्ष्णेय डब्बू, हिमांशु चैधरी, शानू वार्ष्णेय, रिंकू  वार्ष्णेय, एड. ध्रुव  वार्ष्णेय, राहुल, भानू व मोहित समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *