हाथरस। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की अहम बैठक सरस्वती विद्या मंदिर सिकंदराराऊ में हुई, जिसमें शिक्षकों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया।
महासंघ के जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न शिक्षकों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई।
इस दौरान बैठक में उपस्थित सिकंदराराऊ ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से तौफीक आलम को ब्लॉक अध्यक्ष, दयाशंकर को ब्लॉक महामंत्री और नीरू को महिला उपाध्यक्ष नामित किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
नए ब्लॉक अध्यक्ष तौफीक आलम ने शिक्षक हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने शिक्षकों से जुड़ी हर समस्या के निदान के लिए संघ की तरफ से हर संभव पहल करने की बात कही।
इस अवसर पर संघ के जिला महामंत्री डॉ संजय गौतम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमल शर्मा, मीनाक्षी सिंह, उमेश सारस्वत, जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह, सहपऊ ब्लॉक अध्यक्ष अजीत राना, अजय कुमार सिंह, जय किशन, सत्यप्रकाश, मुकुल गुप्ता, दीपेश कुमार, सुखदेव सिंह, शुभम कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
