हाथरस। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने शुक्रवार को वी आर अथर्ववेदा फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया और फैक्ट्री की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस मौके पर कंपनी परिसर में रेनू गौड़ का भव्य स्वागत किया गया। फैक्ट्री संचालक अजय शर्मा और विशेष शर्मा ने उन्हें फूल-माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

इसके बाद आयोग सदस्य ने फैक्ट्री में तैनात महिला कर्मचारियों से सीधे रूबरू होकर उनकी सुरक्षा, सुविधाओं और कार्य वातावरण की जानकारी ली। महिला कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन उन्हें पूरी तरह सुरक्षित और सकारात्मक माहौल दे रहा है। यहां कार्यस्थल पर हर जरूरी सुविधा का खास ध्यान रखा जाता है, जिससे काम करने में कोई दिक्कत नहीं होती।

रेनू गौड़ ने फैक्ट्री में महिलाओं के लिए बनाए गए माहौल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए यहां जो व्यवस्थाएं की गई हैं, वे दूसरी फैक्ट्रियों और संस्थानों के लिए प्रेरणा हैं। बेहतर माहौल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और काम करने की क्षमता में भी सुधार होता है।

इस मौके पर रीता शर्मा, डॉ. शिवांगी शर्मा, रिया शर्मा समेत कंपनी के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *