1 min read

हाथरस/अलीगढ। बृहस्पतिवार सुबह अलीगढ जनपद के लोधा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सवा 8 बजे फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर जा रही पुलिस वैन अलीगढ बाईपास हाईवे पर चिकावटी मोड़ पर खड़े एक केंटर से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, फिरोजाबाद जनपद से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन द्वारा मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर के मुल्जिम गुलशनवर को पेशी के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे।

हादसे में जालौन निवासी उपनिरीक्षक राम संजीवन, हाथरस निवासी हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह, हाथरस निवासी हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, मथुरा निवासी चालक कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह और मुल्जिम गुलशनबर  की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए।  हादसे में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल शेरपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share the news