1 min read

हाथरस। रामनवमी पर्व के अवसर पर कस्बा सादाबाद में आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्थान के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा की अगुआई में संस्थान के पदाधिकारियों ने कन्या पूजन कर कन्या लांगुराओं को प्रसादी वितरण किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनकी पूजा की। संस्थान ने कन्याओं को चुनरी आदि उपहार भेंट की। इस मौके पर कन्या लांगुराओं को प्रसादी वितरण भी किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने मंदिर पर जाकर  प्रसाद वितरण भी किया। इस अवसर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share the news