1 min read
image

हाथरस। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शहर की प्रमुख साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ब्रज कला केंद्र, ब्रज कला अकादमी, काका स्मारक समिति, राष्ट्रीय कवि संगम, संस्कार भारती एवं ज्ञान कला संजीवनी समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगरा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण कृपा भवन में वरिष्ठ साहित्यकार श्याम बाबू चिंतन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने आतंकी हमले में  मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर वक्ताओं ने आतंकवाद की निंदा करते हुए शान्ति, सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया। वक्ताओं ने सरकार से आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के बाद उपस्थित साहित्यकारों, कलाकारों एवं समाजसेवियों ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस शहीद भगत सिंह पार्क तक निकाला गया।

इस दौरान ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, विजय सिंह प्रेमी, अविनाश चंद पचौरी, ऋषि कुमार कौशिक, हरिशंकर वर्मा, गिरिराज सिंह गहलोत, वीना गुप्ता एडवोकेट, कृष्ण गुप्ता, आमना बेगम, डॉ मनोज नगाईच, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, पप्पू बोहरे, प्रभुदयाल दीक्षित, वासुदेव उपाध्याय, डॉ मिलन कुमार, चमनेस राजपूत, मूलचंद शर्मा, राहुल प्रेमी, रविंद्र कुमार गुप्ता, कपिल नरूला, संतोष पंडित, अमन गुरु, पन्नालाल, संजय कप्तान आदि उपस्थित थे। सञ्चालन साहित्यकार चेतन उपाध्याय व कवि गायक दीपक रफ़ी ने किया।
Share the news