1 min read

हाथरस। सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ पथवारी माता मंदिर की वर्षगांठ 28 जून, शनिवार को बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाई जाएगी। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा, साथ ही हवन यज्ञ, सुंदरकांड पाठ, भंडारा और भजन-कीर्तन जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया है कि सुबह 7 बजे: आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित की अगुवाई में हवन यज्ञ होगा , जिसमें भक्त माता रानी के समक्ष आहुति देकर जनकल्याण की कामना करेंगे। हवन के बाद भक्तिपूर्ण वातावरण में सुंदरकांड का पाठ होगा।  दोपहर में बड़ी संख्या में भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर परिसर को फूलों और दीपों से सजाया जाएगा, जिससे यहां का वातावरण दिव्य और आकर्षक बनेगा। दिनभर माता के भक्तों के लिए आध्यात्मिक संगीत और धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे।

मंदिर के महंत धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्षगांठ के अवसर पर सभी धार्मिक अनुष्ठानों को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के आशीर्वाद को प्राप्त करने की अपील की है।

Share the news