1 min read

हाथरस। अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गुरुवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सासनी रोडबेज बस स्टैंड के सामने स्थित शहीद पार्क में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।

वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और उनका साहस, त्याग और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

पार्टी जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि आजाद का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को दूध से नहलाया, पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया।

इस मौके पर आचार्य खगेंद्र शास्त्री, कांता पचैरी, कालू पंडित, जय किशन लवानिया, संजय कुमार, मनीष वर्मा, कालीचरण शर्मा, संजय शर्मा, योगेश कुमार सिसोदिया, गुललन शर्मा, नवीन वार्ष्णेय, दीपू गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, नरेश कुशवाहा, निहाल वार्ष्णेय, अंकित शर्मा, भानु वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share the news