हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन 24 जुलाई को सुबह 11 बजे आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित किया जाएगा।
केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता जिला संयोजक सुआ पहलवान करेंगे।
कार्यक्रम में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया सहित हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले यह सम्मेलन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तैयारियों का जायजा लेने आज जिलाध्यक्ष श्याम सिंह व जिला महासचिव बंटी भैया पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
