1 min read

हाथरस। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) सहित बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद में ये जागरूकता शिविर क्रमशः 1 अगस्त 2026 को तहसील सासनी, 17 अगस्त 2026 को तहसील हाथरस तथा 5 सितम्बर 2026 को तहसील सिकंदराराऊ में दोपहर 12 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक लाभार्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन ले सकते हैं।

Share the news