हाथरस। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पं विवेक उपाध्याय ने सादाबाद क्षेत्र के ग्राम बिसावर पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी पुष्पेंद्र फौजदार के परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में उनके मकान एवं दुकानों में भीषण आग लगने से भारी आर्थिक क्षति हुई थी। आग की घटना में उनकी टेंट एवं जूते की दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जबकि मकान को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब परिवार की दो बेटियों का विवाह आगामी 6 जुलाई को प्रस्तावित है। उन्होंने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित परिवार की सहायता के लिए नहीं पहुंचा है।
उन्होंने मांग की कि तत्काल सर्वे कराकर उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि परिवार इस संकट से उबर सके और बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।
इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, जिला महासचिव श्रीकृष्ण एडवोकेट सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *