हाथरस। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजेश गुड्डू ने रामपुर हाथरस जंक्शन, मौहल्ला सीयलखेड़ा तथा मथुरा रोड स्थित अर्पित ढाबा पर पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित और शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ श्वास लेने और प्रदूषण से बचाव के लिए अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
इस दौरान हाथरस मंडलाध्यक्ष विवेक गुप्ता, मुरसान मंडलाध्यक्ष अरुण चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह राना, मंडल महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि, सभासद अशोक गोला, आईटी सेल संयोजक पवन रावत, भाजयुमो जिला मंत्री अरविंद दिवाकर, भाजयुमो मंडलाध्यक्ष कृष्णा पहलवान, रामपुर शक्तिकेंद्र संयोजक डॉ विनोद कुशवाहा और मंडल महामंत्री महेश चंद वर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
