हाथरस। नगर में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद को 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए नए वाहनों को शुक्रवार को जलकल अनुभाग वाटर वर्क्स परिसर से पालिकाध्यक्ष स्वेता दिवाकर व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की विशेष उपस्थिति रही। पालिकाध्यक्ष स्वेता दिवाकर ने बताया कि नगर पालिका को एक जेसीबी 4 डीएक्स, एक जेसीबी मिनी पोकलेन, पांच वाटर टैंकर तथा चार ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों का उपयोग नगर की साफ-सफाई, बरसात से पूर्व नालों की सफाई और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष स्वेता दिवाकर ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर नालों की सफाई कराई जाएगी, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। साथ ही नए वाटर टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।इस दौरान हर्ष वर्धन, रामजी लाल वर्मा, अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, अभिषेक राज, अभय राज, विवेक गुप्ता, आरसी गोला, नीरज कुमार पंकज, प्रभु दयाल, गौरव चौधरी, राजेश परिहार, प्रमोद कुमार, हेमंत सोकिया, ऋषि, शिवा, गुलशन, माया देवी और विद्या देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *